कौन सा फल कब खाना चाहिए? kaun sa fal kab khana chahiye

avatar


जानिए कौन सा फल कब खाना चाहिए? Right Time to Eat Fruits

हम सभी को कन्फ्यूजन रहता है की कौन सा फल कब खाना चाहिए क्योंकि जहां एक ओर फल खाने के अद्भुत लाभ है वहीं दूसरी और अगर हम फल सही समय पर नहीं खाते हैं तो फायदा होने के बजाय हमें नुकसान भी हो सकता है| गलत समय पर फल खाने से हमें कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे:

  • एसिडिटी 
  • कब्ज 
  • गैस
  • पेट संबंधित समस्याएं आदि 

आइये जानते हैं कि

हमें कौन सा फल कब खाना चाहिए? When to Eat Which Fruit?

अनार कब खाना चाहिए? When to Eat Pomegranate?

  • अनार को सुबह खाली पेट खाना चाहिए| 
  • इसको अगर आप सुबह खाली पेट खाते हैं तो इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है|
  • खाली पेट खाने से यह आसानी से पच भी जाता है| 
  • अनार का सेवन रात को बिल्कुल नहीं करना चाहिए| 

पपीता कब खाना चाहिए? | When to Eat Papaya?

  • पपीता खाने का सबसे उचित समय है की आप सुबह नाश्ते के बाद और दोपहर के लंच से पहले खाए|
  • खाना खाने के बाद पपीता खाने से वजन बढ़ता है|
  • जो लोग वेट लोस (weight loss ) करना चाहते हैं उन्हें अपनी डाइट में पपीता जरूर शामिल करना चाहिए| 

आम कब खाना चाहिए? | When to Eat Mango?

  •  आम की तासीर गर्म होती है |
  •  इसीलिए आम का सेवन दूध के साथ किया जाना चाहिए|
  •  इसे आप सुबह के टाइम खाए तो आपको फायदा मिलेगा| 
  • अगर आप सुबह नहीं खा सकते तो आप खाना खाने से 1 घंटा पहले या बाद में इसका सेवन करें तो बेहतर होगा|
  • वर्कआउट सेशन से 30 मिनट पहले आम का सेवन आपको ऊर्जावान रखता है और आपको बेहतर प्रदर्शन करने देता है।

संतरे कब खाना चाहिए? | When to Eat Orange?

  • संतरे को हमें कभी भी सुबह और रात को नहीं खाना चाहिए|
  • खासकर संतरे का सेवन खाली पेट तो बिल्कुल नहीं करे क्योंकि इससे गैस की समस्या बढ़ सकती है| 
  • इसका सेवन हमें दिन के समय करना चाहिए|
  • इसे खाना खाने के 1 घंटा पहले या फिर खाना खाने के 1 घंटे बाद आप इसका सेवन करें|  
  • सबसे बेहतर है की आप इसे लगभग 4 बजे खाएं यह आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होगा| 
  • संतरे को अगर आप खाना खाने से पहले खाते हैं तो इससे आपकी भूख बढ़ती हैं|
  •  वहीं अगर आप संतरे को खाना खाने के बाद खाते हैं तो यह खाना पचाने में काफी मददगार होता है|
  •  संतरे का सेवन करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनती है| 

मौसमी कब खाना चाहिए? | When to Eat Sweet Lime?

  • मौसमी का सेवन दोपहर में करना सबसे बेहतर होता है|
  • धूप में जाने से कुछ देर पहले या धूप से लौटने के बाद कुछ देर ठहर कर आपको मौसमी का सेवन करना चाहिए|
  • इसका जूस के रूप में सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है| 
  • अगर आप नियमित रूप से मौसमी का सेवन करते रहते हैं तो इससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी| 
  • मौसमी विटामिन सी से भरपूर होती है| 
  • यह मरीजों और बच्चों को इसलिए दी जाती है क्योंकि यह बहुत आराम से डाइजेस्ट हो जाती है| 

सेब कब खाना चाहिए? | When to Eat Apple?

  •  सेब को बिना छीले  ही खाएं|
  •  सेव को खाने का सबसे अच्छा समय है की आप सेव नाश्ते में खाएं|
  •  सेव को कभी भी रात में नहीं खाना है क्योंकि तब उसे पचाना मुश्किल हो जाता है| 
  •  आप चाहे तो सेब को खाली पेट सबसे पहले खा सकते हैं
  •  सुबह खाली पेट सेब खाने से शरीर के टॉक्सिंस यानी के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं

तरबूज कब खाना चाहिए? | When to Eat Watermelon?

  • खासकर गर्मियों में  तरबूज खाने की सलाह दी जाती है  
  • क्योंकि यह हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है
  • तरबूज खाने का सबसे बढ़िया समय है की आप इसे खाली पेट खाएं क्योंकि यह तेजी से डाइजेस्ट हो जाता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व अच्छे से अब्सोर्ब हो पाते हैं |
  • उसके साथ कुछ और खाने से परहेज करें| क्योंकि इसमें पानी की मात्रा खूब होती है जिससे अन्य किसी खाद पदार्थ का पाचन होना मुश्किल हो जाता है| 

अंगूर कब खाना चाहिए? | When to Eat Grapes?

  • अंगूर का सेवन करने से हमारे शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है| 
  • अंगूर का सेवन हमेशा धूप में निकलने से पहले करना चाहिए या फिर अगर आप धूप से लौटे हैं तो थोड़ी देर रुक कर फिर आप अंगूर खाएं इससे आपको काफी फायदा होगा| 
  • ध्यान देने वाली बात यह है की अंगूर को हमेशा खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही खाना चाहिए|
  • यानी की खाना खाने और अंगूर खाने के बीच कम से कम 1 घंटे का ब्रेक जरूर होना चाहिए| 
  • अंगूर या अंगूर का जूस शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखने में मदद  करते हैं | 

नारियल पानी कब खाना चाहिए? | When to Eat Coconut Water?

  • नारियल पानी को कभी भी पिया जा सकता है|
  •  बस कोशिश करें की नारियल पानी आप खाली पेट नहीं पी रहे हैं| 
  •  जिन लोगों  को पेट संबंधित परेशानियां होती हैं उनके लिए नारियल पानी बेहद फायदेमंद होता है|
  •  अपनी बॉडी को हाइड्रेट करने के लिए आपको नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए| 

 केला कब खाना चाहिए? | When to Eat Banana?

  •  केले को कभी भी रात को सोने से पहले ना खाएं|
  •  केला खाली पेट नहीं खाना चाहिए इससे गैस और अपच की समस्या होने लगती है| 
  • अगर आप सुबह केला खा रहे हैं तो इसके साथ आपको दूध जरूर पीना चाहिए इससे वजन मेंटेन करने में सहायता मिलती है साथ ही बार बार भूख नहीं लगती|
  • अगर आप खाना खाने के बाद केला खाते हैं तो इससे भोजन आसानी से पच जाता है|
  • दोपहर के लंच के बाद केला खाने से शरीर को हमेशा फायदा मिलता है| 
  • इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं| 
  •  खासकर कब्ज के मरीजों के लिए केला खाना काफी फायदेमंद रहता है| 

अनानास कब खाना चाहिए? | When to Eat Pineapple?

  • पाइनएप्पल का सेवन आपको खाना खाने के बाद करना चाहिए| 
  • इसे आप स्नैक्स के रुप में खा सकते हैं 
  • अनानास में ब्रोमलिन नामक एक एंजाइम पाया जाता है जो हमारे शरीर में प्रोटीन को बेहतर तरीके से डाइजेस्ट करने में मदद करता है|

तो ये तो हुए कुछ कॉमन फ्रूट्स जो आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते है| ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए, बस सही समय पर इनका सेवन करे|

Also See Other Related Articles:

Top 5 Fruits for Glowing Skin (Hindi) चमकती त्वचा के लिए कौन से फल खाए?

Sugar me konse fal khaye | Fruits Good For Diabetics in Hindi

बालों के लिए ऑलिव ऑयल के फायदे | Amazing Benefits of Olive Oil for Hair

हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए? Foods to AVOID in High Blood pressure

Please Support & Visit my Official Website for more information tied to Health related articles/information HealthDear




Posted from my blog with SteemPress : https://healthdear.com/%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%ac-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%8f-kaun-sa-fal-kab-khana-chahiye/




0
0
0.000
0 comments