भुने चने खाने के स्वास्थ्य लाभ | Bhune chane khane ke fayde

avatar
(Edited)


रोज भुने चने खाने से क्या फायदा होता है? What is the benefit of eating roasted gram daily? 

भुना चना खाना हमारे शरीर के लिए बेहद फ़ायदेमंद है। क्या आप ये जानते है की भुना चना भारत में खाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय स्नैक्स में से एक है।  भुने चने के सेवन से कब्ज दूर होती है। साथ ही भुना चना वीर्य भी बढ़ाता है।

भूने चने में कैल्शियम होता है जिससे हड्डियाँ मजबूत होती हैं। हर आयु वर्ग के लोगों को रोज भुने हुए चने खाने की आदत डालनी चाहिए। वैसे तो बाजार में दो तरह के भुने चने मिलते हैं, एक छिलके वाले और बिना छिलके वाले। कोशिश करें की बिना छिलके वाले चने ही आप खाएं। दर असल चने के छिलके भी सेहत के लिए अच्छे होते हैं।

भुने चने खाना हम सबको खूब पसंद आता है फिर चाहे वो चाय के समय खाना या भेलपुरी में डाल कर खाना| ये हमारे खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही इनका सेवन करने के बहुत से स्वास्थ लाभ भी है|  ये कब्ज की समस्या तो कम करते ही है साथ ही भुना चना खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी भी नहीं होती और हमारी हड्डियाँ मजबूत बनती है|

आइये आज के इस लेख में देखते है भूना चना खाने के कुछ अद्भुत लाभ| इसके फायदे जानकर आप कभी कभार नहीं बल्कि रोज इसका सेवन करना शुरू कर देंगे| वैसे तो छिलके वाले चने भी अच्छे होते है लेकिन आप कोशिश करे की आप बिना छिलके वाले भुने चने खा रहे है| 

रोजाना कितने भुने चने खाने चाहिए? How much roasted gram should be eaten daily?

ये जानने से पहले की भूने चने खाने के क्या लाभ है आइये समझ लेते है की आप रोजना कितने भूने चने खाने हैं? भुने चने कैलोरी में भी कम होते है और थोड़ी मात्रा में खाने से ही आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा | 

भुने चने में  मौजूत पोषक तत्व | Nutrients in Roasted Grams:

  • शुगर – 4.2 ग्राम
  • फ़ाइबर – 6 ग्राम
  • कोलेस्ट्रॉल – 0 मिलीग्राम
  • सोडियम – 6 मिलीग्राम
  • पोटैशियम – 240 मिलीग्राम
  • सोडियम – 6 मिलीग्राम
  • फ़ैट – 2.5 ग्राम
  • प्रोटीन – 7 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट – 22 ग्राम
आप रोजाना लगभग 50 से 60 ग्राम भुने चनों का सेवन कर सकते हैं| 

भुने चने खाने के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits of Eating Roasted Grams:

भुने हुए चने वजन कम करने में उपयोगी है: Aids weight loss 

भुने हुए चने में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है जो हमारे वजन को मेंटेन करने में साथ ही कम करने में बहुत सहायक होता है| लगभग 1कप भुने हुए चने में 15 ग्राम प्रोटीन और 13 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है जो हमारी दैनिक जरूरत की लगभग आधी मात्रा है|  यदि आप  वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको  अपनी डाइट में  भुने हुए चने जरूर शामिल करना चाहिए| 

इम्यूनिटी को बढ़ाता है: Helps to improve immunity 

यदि आप रोजाना ब्रेकफास्ट से पहले या फिर दोपहर के खाने से पहले लगभग 50 ग्राम भुना हुआ चना खाते हैं तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी की इम्युनिटी बढ़ती| जिसके चलते हम कई बीमारियों से बचे रहते हैं साथ ही बदलते मौसम का असर हमारे शरीर पर नकारात्मक  तरीके से नहीं पड़ता| 

कब्ज में राहत मिलती है भुने हुए चने से: Relieve constipation 

अगर आपको कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज की समस्या रहती है तो आप रोजाना चने खाएं इससे आपको बहुत आराम मिलेगा| कब्ज शरीर में कई तरह की बीमारियाँ उत्पन्न  करता है| साथ ही कब्ज होने पर आपको किसी चीज में मन नहीं लगता और आप बेचैन महसूस करते हैं दिनभर आलस महसूस करते हैं| 

तो ऐसे में आप भुने हुए चने का सेवन करना शुरू करें आप देखेंगे की कुछ ही समय में आपको आराम मिलने लगेगा| 

टॉयलेट संबंधी रोगों से छुटकारा मिलता है:  Good for urine related problems 

जिन लोगों को पेशाब संबंधित परेशानी होती है उन्हें अपनी डाइट में भुने हुए चने जरूर शामिल करना चाहिए| यूरिन  से संबंधित परेशानियों से छुटकारा दिलाने में सक्षम होते हैं भुने हुए चने|

अगर आपको बार बार टॉयलेट आने की परेशानी रहती है तो आप रोजाना  भुने हुए चने को थोड़े से गुड़ के साथ खाए | धीरे-धीरे इस समस्या में आपको आराम मिलेगा|

पाचन शक्ति बेहतर बनती है भुने चने से: Improve digestion

अगर आपको डाइजेशन रिलेटेड यानी की पाचन संबंधी परेशानियां रहती है तो आप भुने हुए चने को खाना  चाहिए| इससे आप का मेटाबॉलिज्म ठीक तरीके से काम कर पाएगा और आपका खाना बेहतर तरीके  से  पचेगा | ध्यान रहे की अधिक मात्रा में आपको इसका सेवन नहीं करना है| 

पुरुषों के लिए भी बेहतरीन है भुने हुए चने:  Good for Men's Health 

नपुंसकता दूर करने के लिए भी बेहद उपयोगी है भुने हुए चने स्पर्म का पतलापन दूर करने में सक्षम है साथ ही यह वीर्य को गाढ़ा बनाते हैं| अगर आपको ऐसी कोई परेशानी है तो आप अपनी डाइट में भुने हुए चने शामिल करें| 

भुने हुए चने के साथ शहद को मिलाकर खाएं इससे  आपके पुरुषत्व में बढ़ोतरी होगी| यही नहीं भुने हुए चने का सेवन करने से कुष्ठ रोग की समस्या में भी राहत मिलती है| 

महिलाओं के लिए उपयोगी भुने हुए चने: Good for women's health 

भुने हुए चने फाइटो-ऑस्ट्रोजेन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स का एक बेहतरीन स्त्रोत है| जिसके चलते वे एस्ट्रोजन के रक्त स्तर को विनियमित करने में मदद करते हैं। महिलाओं में खासकर ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में सक्षम है|

डायबिटिक के लिए भी लाभकारी है भुने हुए चने : Good for diabetic 

भुने हुए चने खाने से मधुमेह रोगियों को भी फायदा मिलता है|  ये  शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सोक लेते हैं| जिससे डायबिटीज रोग नियंत्रित किया जा सकता है| यदि डायबिटिक लोग प्रतिदिन भुना हुआ चना खाते हैं इससे उनका ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है|

भुने चने हृदय के लिए फायदेमंद है: Good for heart health 

कई अध्ययनों द्वारा यह पता चला है की भुना हुआ चना यदि रोज खाया जाए तो यह दिल संबंधित समस्याओं से निजात दिलाने में भी सक्षम है| यह हमें कई कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से दूर रखता है|  साथ ही यह फोलेट  और मैग्नीशियम का भी एक बहुत अच्छा स्त्रोत है जिसके चलते यह हमारी रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने में सहायता करता है| 

एनीमिया के लिए फायदेमंद है भुने हुए चने : Helpful for anemic people 

जो लोग एनीमिक होते हैं उन्हें अपनी डाइट में भुने हुए चने जरूर शामिल करना चाहिए|  यदि आप रोजाना मुट्ठी भर भुने हुए चने खाए तो आप को खून की कमी की समस्या नहीं होगी| साथ ही इससे ब्लड भी साफ होता है जिसके चलते  आपके चेहरे पर निखार दिखाई देने लगता है|  खासकर महिलाओं को अपनी डाइट में मुट्ठी भर भुने हुए चने जरूर शामिल करने चाहिए|

भुने चने खाने के अन्य लाभ Other Benefits of Bhune Chane

  • यदि आप रोजाना भुने हुए चने को रात में सोते समय चबा चबा कर खाएं और उसके ऊपर से गर्म दूध पी लें तो इससे साथ संबंधित रोग दूर किए जा सकते हैं|
  • भुने हुए चने खाने से दिमागी शक्ति को भी बढ़ावा  मिलता है|
  • भुने चने खाने से खून साफ होता है जिससे हमारी त्वचा निखर जाती है|
  • यही नहीं भुने हुए चने में फास्फोरस होता है जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है, साथ ही हमारे शरीर में किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट को बाहर निकालने में सहायता करता है|
  • भुने चने में मैंगनीज भी अच्छी मात्रा में होता है ये आपको  दिन भर सक्रिय रखता है और आप उर्जावान बने रहते है| 

Also See Other Related Articles:

List of Healthy Carbohydrate Foods in hindi

Top 30 Magnesium rich foods in Hindi 

21 जीरो कैलोरी फूड्स आपको खाने मे शामिल करना चाहिए
सबसे ज्यादा फाइबर किन खाद्य पदार्थों में होता है?

Please Support & Visit my Official Website for more information tied to Health related articles/information HealthDear




Posted from my blog with SteemPress : https://healthdear.com/roj-bhune-chane-khane-ke-fayde/




0
0
0.000
0 comments