बालों में दही लगाने के फायदे | Balo me Dahi Lagane ke Fayde

avatar


बालो में दही लगाने के फायदे जानिए कैसे लगाये? Benefits of Curd Mask for Hair

हम में से हर कोई   काले घने और लम्बे बालों का सपना देखता है। क्या आप ये जानते हैं कि हेल्दी, चमकदार, और घने बाल पाने के लिए दही हमारे काफी काम आ सकता है| दही में ऐसे तत्व मौजूद होते है जो हमारे बालों को  नैचुरली  हेल्दीबनाने में  हमारी मदद कर  सकता है| 

हमारे घरों में दही बड़ी ही आराम से मिल जाता है| खाने में तो दही स्वादिष्ट है ही साथ ही ये स्वास्थवर्धक भी है| लेकिन जब बालों और ब्यूटी संबंधित समस्याओं की बात आती है तो उनको दूर करने के लिए दही ने आजकल तो खूब लोकप्रियता हासिल की है| 

दही में प्रोबायोटिक प्रॉपर्टीज होती हैं साथ ही इसमें मौजूद जीवाणु रोधी और एंटी-फंगल गुण हमे संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। जिसके चलते यह हमे रोगाणुओं से मुक्त रखने में  काफी सक्षम है | बालों के लिए दही का उपयोग करने से न केवल बालों का विकास बेहतर होता है, बल्कि रूसी और अन्य स्कैल्प  इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद मिलती है।

बालों के लिए दही कैसे उपयोगी है? How to Use Curd for Hair?

दही एक बढ़िया प्राकृतिक कंडीशनर है जो हमारे बालों को स्मूथ और चमकदार बनाता है। यह तेजी से बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है यही नहीं ये हमारे बालों के झड़ने को भी रोकता है। दही विटामिन बी 5 और प्रोटीन से भरपूर हैं जो बालों के लिए बेहतरीन हैं।

दही  हमारे बालों को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है | जिससे हमारे बालों और स्कैल्प को नमी मिलती है। दही में मौजूद जीवाणु रोधी एजेंट रूसी को रोकने और ठीक करने में मदद करते हैं और स्कैल्प में खुजली और जलन जैसे समस्याओं से राहत दिलाते हैं | 

कंडीशनर के रूप में दही स्कैल्प और बालों को जड़ों से पोषण प्रदान करने में सक्षम है। इससे बाल घने और स्वस्थ दिखते है | ये घर पर ही बड़ी आसानी से मिलने वाला केमिकल रहित इडियट है जो बालों के लिए बेहद उपयोगी है | 

बालों के लिए दही के फायदे: Benefits of Curd for Hair

बालों के लिए दही के बहुत से चौंका देने वाले फायदे हैं। सदियों से दही का इस्तेमाल बालों की मज़बूती, चमक, ग्रोथ , बालों की देखभाल और कंडीशनिंग के लिए, किया जा रहा है । और क्योंकि ये ज़्यादा महँगा उपाय नहीं है इसके कोई नुकसान भी नहीं है इसलिए ये महिलाओ में खास कर बालों के लिए बहुत लोक प्रिय है | 

डैंड्रफ के लिए उपयोगी है दही: Curd is useful for dandruff:

 

दही रूसी को नियंत्रित करने और उसे रोकने में मदद करता है| दही एक अद्भुत प्रोबायोटिक है जिसमें कुछ बहुत अच्छे मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। साथ ही इसके एंटी-माइक्रोबियल गुण हमारी स्कैल्प की स्किन को  रूखा और  पेची नहीं होने देता जिससे रूसी या डैंड्रफ की समस्या उत्पन्न नहीं हो पाती| 

दही गजब का हेयर कंडीशनर है: Works as a Hair Conditioner 

ये कहना गलत ना होगा की दही एक अद्भुत हेयर कंडीशनर है| यह बालों को एक चमक देता है और उन्हें नरम और स्वस्थ बनाता है। साथ ही ये बालों के झड़ने को रोकने के साथ बालों को मैनेज करने में भी मदद करता है।

घुंघराले बालों का इलाज दही: Great for Maintaining Curly Hair 

दही बालों के रूखेपन को असाधारण रूप से ठीक करता है। बस दही हेयर पैक लगा कर देखें आपके घुंघराले बाल भी अच्छे से मैनेज होपयेंगे | 

बालो के झड़ने को रोकता है दही : Reduces Hair Fall 

दही हमारे बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है| ये हमारे बालों को उनकी जड़ों से मजबूत बनाता है और बालों और स्कैल्प में होने वाले संक्रमण को भी दूर करता है। यह बालों को मजबूत और पोषित करता है। 

दही सूखे, सुस्त और क्षतिग्रस्त बालों के लिए एक जादुई औषधि है: Works Magically on dry, dull and damaged hair

दही बालों को शुष्क और रुखे पन से भी बचाता है | दही का इस्तेमाल बालों पर करने से हमारे बाल लम्बे समय तक शाइनी,  स्वस्थ और सुलझे बने रहते है | यह क्षतिग्रस्त बालों को रोकने के लिए हेयर फॉलिकल्स को हाइड्रेट और डीप क्लीन करता है

दही बालों चमक लाता है: Hair Becomes Shiny

एक नेचुरल हेयर कंडीशनर के रूप में दही बालों में चमक और शाइन लाने में अद्भुत योगदान देता है। आप हफ्ते में एक बार अपने बालों में दही का पैक लगा कर देखे आपको फरक ज़रूर नजर आएगा | 

दही हेयर मास्क कैसे बनाये? How to Make Curd Hair Mask?

केला, हनी और लेमन जूस के साथ दही का हेयर मास्क: (Banana, Honey, Curd and Lemon Hair Mask)

एक स्वस्थ स्कैल्प के लिए केला, शहद और नींबू के रस के साथ दही का हेयर मास्क लगाना काफी उपयोगी हो सकता है| इस हेयर मास्क में ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे स्कैल्प को पोषण और हाइड्रेशन प्रदान करते हैं। जिससे हेयर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है साथ ही बालों का झाड़ना भी कम हो जाता है| इसके लिए आपको चाहिए:

  • 1/2 केला
  • तीन चम्मच शहद
  • 1 चम्मच दही
  • एक चम्मच नींबू का रस

तरीका:

  • एक कटोरे में केले को अच्छे से मैश करें, जब तक एक चिकना और स्मूथ पेस्ट ना बन जाये ।
  • फिर उस मैश किये हुए केले में आप तीन चम्मच शहद, 1 चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का रस मिला लीजिये | 
  • फिर इसे अपने बालों और जड़ों पर लगाये ।
  • मास्क को लगभग 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर अपनी पसंद के माइल्ड शैम्पू से बाल धो लीजिये|
  • हफ्ते में एक या दो बार तक आप इससे लगा सकते है|

दही और प्याज के रस का हेयर मास्क: (Onion with Curd Hair Mask)

प्याज का रस बालों के रोम को मजबूत करने में मदद करता है| जिसके चलते यह बालों में रूखापन, बालों का झड़ना काफी हद तक रोक सकता है |

इसके लिए आप एक प्याज का रस एक  कटोरी दही में मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। अब बालों के स्कैल्प पर मसाज करें और बालों की पूरी लंबाई पर भी लगाएं। आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर  गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में एक बार आप इस पैक को लगाये आपको अपार लाभ 4 तो 5 टाइम्स इस्तेमाल करके ही दिखने लगेगे।

दही और आंवला पाउडर हेयर मास्क: ((Indian Gooseberry + Curd Hair Mask) 

ये तो हम जानते ही है की आंवला एक समृद्ध एंटी-ऑक्सीडेंट है। आयुर्वेद में आंवला को सबसे चमत्कारी जड़ी-बूटियों में से एक माना गया है। आप आंवला का इस्तेमाल हेयर मास्क बनाने में कर सकते है | ये हमारे बालों की रंगत बनाये रखने में मदत करता है साथ ही उनका झडना भी रोकने में सक्षम है | 

इसके लिए आप एक चमच  पाउडर और 3 से 4 चमच दही में मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएँ। इसे ४५ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में एक बार आप इस तरह से पैक लगा सकते है|

दही और बेसन का  हेयर मास्क: (Curd and gram flour hair mask:

बेसन में कुछ समृद्ध एक्सफ़ोलीएटिंग गुण होते हैं जो हमारे वे बालों की जड़ों को पोषण दे सकते हैं। बस दही और बेसन को बराबर की मात्रा में लेकर इसका एक चिकना पेस्ट बना ले| ध्यान रहे की इसमे लम्स ना पड़े स्मूथ पेस्ट होना चाहिए |

आप इस पेस्ट को चिकना करने के लिए नारियल तेल या फिर जैतून का तेल मिला सकते हैं। अब अपने बालों और स्कैल्प पर इस मिश्रण को लगाएं। इस हेयर मास्क को आप 30 तो 45  मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे| फिर गुनगुने पानी से अपने बाल अच्छे से धो ले| धयान रहे की इस मास्क के ऊपर शावर कैप लगाना ज़रूरी है| बालो को सुखना नहीं चाहिए | इस मास्क को आप हफ्ते में एक बार लगा सकते है|

दही और नींबू लगाये बालो में : (Lemon & Curd Hair Mask)

दही और नींबू एक प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में काम करते हैं और रूसी को कम करने में मदद करते हैं, जिससे बालों का गिरना रोका जा सकता है। आधा नींबू दही में निचोड़ें और इसे अपने बालों पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक रहने दें फिर अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धोएं।

तो आपने देखा की बालों पर दही लगाने के क्या फायदे है साथ ही किस तरह से आप बड़ी आसानी से घर पर ही दही के साथ अन्य सामग्रियों को मिला कर हेयर मास्क तैयार कर सकते है | ये नेचुरल भी है साथ ही इससे कोई साइड इफेक्ट्स का खतरा भी नहीं है|

Also See Other Related Articles:

ग्लोविंग त्वचा के लिए दही के फायदे जैनिये कैसे लगाये

फेस के लिए आइस पॅक कैसे बनाए| How to Make Ice pack for Face?

जानिए दही खाने के फायदे (TOP 10) Benefits of Curd

एलोवेरा के फायदे | Top 10 Amazing Health Benefits of Aloe Vera

Please Support & Visit my Official Website for more information tied to Health related articles/information HealthDear




Posted from my blog with SteemPress : https://healthdear.com/balo-me-dahi-lagane-ke-fayde/




0
0
0.000
0 comments