खाली पेट चाय पीने के नुकसान | Khali pet chai Pine ke Nuksaan

avatar


खाली पेट चाय पीने से क्या होता है? Disadvantages of Drinking Tea On An Empty Stomach

चाय की लत से हम सभी परेशान हैं| सुबह उठते ही चाय की कश न मिले तो पूरा दिन मूड बेकार रहता है| आजकल तो बेड टी का चलन है| लोग सुबह उठने के साथ बिस्तर में ही चाय की चुस्की लेते हैं| चाय पीने के कई नुकसान होते हैं और खाली पेट चाय पीने से इसके साइड इफेक्टस और बढ़ जाते हैं|

सुबह उठते ही खाली पेट चाय का सेवन करना कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है| चाय में कैफीन की मात्रा बहुत अधिक होती है और खाली पेट इसका सेवन करने से पेट की एसिड प्रभावित होती है| खाली पेट चाय पीने के कई अन्य दुष्प्रभाव होते हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है|

चाय पीने के कई फायदे और नुकसान हो सकते हैं| जहा एक ओर ब्लैक टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को अनेक लाभ पहुँचाता है| यह मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी के लिए भी फ़ायदेमंद है| लेकिन खाली पेट चाय पीना या बहुत अधिक चाय पीने से कुछ गंभीर बीमारियाँ जन्म ले सकती हैं जो इस प्रकार हैं:

खाली पेट चाय पीने के नुकसान? Side-effects of Having Tea on an Empty Stomach

दाँत कमजोर होते हैं | Can Cause Tooth Decay

सुबह खाली पेट चाय का सेवन करने से दातों का इनेमल खराब हो सकता है| इनेमल दाँतों के ऊपर पाए जाने वाली एक परत है जो हर एक दाँत को प्रोटेक्ट करती है| इनेमल के नष्ट हो जाने से दाँत से जुड़ी कई समस्याएँ हो सकती हैं, जैसे-

  • दांतों में सड़न (Tooth decay)
  • दाँतों में पीलापन
  • दाँतों में झनझनाहट
  • कैविटी

डिहाइड्रेशन | Tea Can Cause Depression

चाय एक मूत्रवर्धक के रूप में कार्य करता है| सुबह खाली पेट चाय का सेवन करने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है| रात में सोने के बाद हम पानी का सेवन नहीं करते हैं इसलिए सुबह शरीर में पहले से ही पानी की कमी रहती है| ऐसे में खाली पेट चाय पीने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है|

मेटाबॉलिक एक्टिविटी प्रभावित करता है | Negatively Impacts The Metabolism

खाली पेट चाय पीने से पेट में मौजूद अम्लीय (acidic) और क्षारीय (alkaline) पदार्थों के बीच असंतुलन पैदा हो जाता है| इससे  मेटाबॉलिक गतिविधियों को नुकसान होता है|

जी मिचलाना | Can Cause Nausea

पेट पूरी तरह खाली हो और चाय का सेवन कर लिया जाए तो जी मिचलाना और चक्कर आने जैसी समस्याएँ हो सकती है| पेट खाली रहने पर कैफीन बाइल जूस की गतिविधियों में बाधा बनता है|

नींद न आना | Insomnia 

खाली पेट चाय का सेवन करने से शरीर मानसिक रूप से प्रभावित होता है| अनिद्रा के साथ व्यक्ति लंबे समय तक बेवजह चिंतन करने लगता है| स्लीप डिसऑर्डर को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह डिप्रेशन को जन्म दे सकता है|

आयरन के अवशोषण में कमी | Tea on an Empty Stomach Can cause Anemia

ग्रीन टी का खाली पेट सेवन करने से हमारा शरीर आयरन को ठीक से एब्जार्ब नहीं कर पाता है| शरीर में लोह की कमी से एनीमिया हो सकती है| जो खून की कमी से जूझ रहे हैं उन्हें चाय का सेवन किसी भी कीमत पर नही करना चाहिए|

Also Read: तुलसी की चाय पीने के फायदे | What are the Health Benefits of Basil Tea? 

खाली पेट चाय पीने के अन्य नुकसान | Side Effects of Tea in The Morning

  • भूख न लगना- सुबह खाली पेट ब्लैक टी का सेवन करने से भूख में कमी आ सकती है| आमतौर पर ब्लैक टी का सेवन वजन कम करने के लिए किया जाता है लेकिन यह पेट में एसिडिटी उत्पन्न करता है जिससे भूख नहीं लगती है| इससे लोगों का वजन कम हो जाता है लेकिन हमारे डाईजेस्टिव सिस्टम को नुकसान होता है|
  • अल्सर- कुछ लोग कड़क चाय पीने के शौकीन होते हैं| कड़क चाय पीने से पेट की मांसपेशियों में ज़ख्म लग सकता है| एब्डोमिनल मसल्स में चोट लगने से अल्सर हो सकता है|
  • मोटापा- चाय में मौजूद चीनी आपको मोटा बना सकती है| हालांकि हर्बल टी, ग्रीन टी या कैलोरी-फ्री चाय का सेवन करने से मोटापा कम होता है| अधिक चीनी और दूध वाली चाय का सेवन करने से ही मोटापा बढ़ता है|

दूध की चाय पीने के नुकसान | Side Effects of Milk Tea

ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन करना कुछ हद तक फ़ायदेमंद हो सकता है लेकिन दूध की चाय बिलकुल फ़ायदेमंद नहीं होती है| दूध की चाय पीने से ये नुक्सान हो सकते हैं-

  • पेट फूलना- दूध में मौजूद लैक्टोज पेट से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म देता है| इससे कब्ज, पेट फूलना और पेट में दर्द जैसी समस्याएँ हो सकती हैं|
  • उल्टी- सुबह खाली पेट दूध की चाय पीने से उल्टी हो सकती है| गर्मी के मौसम में यह अधिक होता है|
  • दस्त- खाली पेट दूध की चाय पीने से अपच होती है| इससे दस्त भी हो सकता है|

निष्कर्ष- Khali pet chai pine ke Nuksaan 

खाली पेट चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हितकारी नहीं है| सुबह उठने के तुरंत बाद हमारा पेट पूरी तरह से खाली होता है| इस दौरान कैफीन का सेवन करने से पेट की एसिड प्रभावित होती है| पेट में मौजूद एसिडिक और एल्कलाइन पदार्थ असंतुलित होते हैं| नार्मल चाय एसिडिक होती है जिससे पेट में जलन, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएँ होती हैं| खाली पेट चाय पीने से अनिद्रा हो सकती है जो व्यक्ति को मानसिक रूप से प्रभावित करती है|

#tea #avoidtea #sideeffectsoftea #chai #hindi #healthtips #healthdear

Also See Other Health-Related Articles:

क्या है रात के भोजन का सही समय? What is the best time to eat dinner?

बच्चों की भूख बढ़ाने के उपाय या तरीके | How can I increase my child’s appetite naturally?

बच्चों में कब्ज से राहत के लिए खिलाएं यह खाद पदार्थ (Kid Friendly Constipation Reliving Foods for Kids )

छाछ पीने के फायदे – Benefits of Drinking ButterMilk

khali pet chai peene se kya hota hai

Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/khali-pet-chai-peene-se-kya-hota-hai/

Find Me on the Other Social Media Platforms::

Earn 15 LBCs for FREE... YES for FREE...
HealthDear Youtube; Information tied to Health
HealthDear LearnTogether; Learn English & Hindi
HealthDear LearnTogether FaceBook Page



0
0
0.000
1 comments
avatar

woah! mujhe green tea achhi lagti hai so I have it in the morning. And usme milk bhi use nahi hota. Great article. 👍

0
0
0.000