जानिये फल खाने का सही समय? Kab Khana Chahiye Fal

avatar
(Edited)


फ्रूट कब खाने चाहिए? When should you eat fruit?

कुदरत ने हमें ना जाने कितनी अनमोल चीज दे दी हैं| अगर यह कहा जाए कि फल उनमें से एक है तो अतिशयोक्ति न होगी|  तरह-तरह के रंगों वाले, तरह-तरह के स्वाद वाले फलों को ईश्वर ने हमें चखने का मौका दिया है| 

वैसे भी फल खाना भला किसे अच्छा नहीं लगता! सबको पता भी है कि अच्छी सेहत के लिए फल कितने जरूरी है जब तक अच्छी सेहत ही नहीं होगी तब तक हमारा मन व शरीर सुचारू रूप से काम ही नहीं कर पाएगा और आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तो सेहत का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है| 

फल क्यों जरूरी है? Why are Fruits Important?

फलों में :

  • मिनरल
  • विटामिन
  • फाइबर आदि 

प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं| कोई बीमार हो जाए, किसी का एक्सीडेंट हो जाए या ऑपरेशन होने के बाद डॉक्टर सबसे पहले दवाइयों के साथ यही सलाह देते हैं कि फ्रूट खाइए| क्योंकि फ्रूट्स स्पीडी रिकवरी में सहायक होते हैं| अस्वस्थ व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं फल|

फल खाने का सही समय क्या है? कब खाना चाहिए फल

अब यह तो पता चल गया कि फल क्यों जरूरी है लेकिन यदि इनके खाने का सही समय नहीं पता होगा तो फायदे की जगह नुकसान ही होगा|  हम में से बहुत लोगों को यह तो पता होता है की फल सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं लेकिन अगर हम उचित समय पर फल ना खाएं तो शरीर को लाभ की जगह हानि ही होती है| खाने के आधे या 1 घंटे तक फलों का सेवन नहीं करना चाहिए| नाश्ते के एक घंटे बाद तथा लंच से पहले फल खाना सबसे बेहतर होता है| यही नहीं आप चाहे तो दोपहर के खाने और रात के खाने के बीच वाले समय में भी फल खा सकते हैं।

सुबह के समय फल खाने के फायदे | Eat Fruits in The Morning

खाली पेट फल खाने के बहुत लाभ है. अतः सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है फल खाने के लिए, लेकिन खट्टे फल खाली पेट नहीं खाने चाहिए एसिडिटी हो सकती है| केले, सेब जैसे फल सुबह खाए जाएं तो बहुत लाभ देते हैं आपने सुना भी होगा एक सेब रोज खाने से डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती.

दोपहर के समय खाए जाने वाले फल | Fruits That Can Be Consumed in Afternoon

आमतौर पर सभी घरों में दोपहर के समय कोई ना कोई फल जरूर खाया जाता है लेकिन फिर भी यह ध्यान रखना चाहिए कि खाना खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन न किया जाए दोपहर के समय मौसंबी का रस सबसे अच्छा रहता है क्योंकि यह आसानी से पच जाता है इसमें कैल्शियम, फास्फोरस आदि  भरपूर मात्रा में पाया जाता है|

रात के समय खाए जाने वाले फल | Fruits That Can Be Eaten in Night

वैसे तो रात के समय को फलों के लिए उचित नहीं माना जाता लेकिन कुछ ऐसे फल भी है जो रात को खाए जा सकते हैं पपीता, चीकू, अमरूद आदि| यह फल हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं| गर्मियों के दिनों में डिनर के समय आम भी खूब खाया जाता है|

फल खाते समय कुछ ख़ास बातों का ख़याल रखे : Tips to Keep in Mind

भूख लगी तो चलो कोई फ्रूट खा लेते हैं, सुबह हो, शाम हो या रात कई बार हम समय तो देखते ही नहीं हैं और फायदे की जगह नुकसान कर बैठते हैं जैसे :

  • रात को केला नहीं खाना चाहिए क्योंकि केला खाने से शरीर में एनर्जी आ जाती है और रात में शरीर उस एनर्जी का प्रयोग नहीं करता है.कई बार नींद ना आने का कारण भी बन जाता है| 
  • आम तो फलों का राजा होता है इसके फायदे भी अनेक हैं लेकिन अगर इसको दूध के साथ लेते हैं तो ये सबसे ज्यादा लाभ पहुंचाता है|इसीलिए गर्मियों में मैंगो शेक पीना चाहिए|
  • तरबूज खाएं या खरबूजा, एक घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए|
  • हमेशा मौसमी फल ही खाने चाहिए.स्टोर किए गए फल सिर्फ स्वाद के लिए अच्छे हैं, सेहत के लिए नहीं. 
  • ज्यादा देर से कटे हुए फल खाना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है|
  • दिन में कम से कम दो फ़्रूट तो अपने आहार में जरूर शामिल कीजिए| 
  • फलों को हमेशा धोकर ही खाना चाहिए| 

ये थी कुछ जरूरी बातें जिनको ध्यान में रखा जाए तो आपको फायदे ही फायदे मिलेंगे. फलों को सही समय पर खाइये, सेहत बनाइए !

#fruits #फल #fal #fruit #hindi #healthdear

Fal khane ka sahi smaya 

Also See Other Health Related Articles:

जानिए कौन सा फल कब खाना चाहिए? Right Time to Eat Fruits

किन फलों में सबसे ज्यादा शुगर होती है? Which Fruits Have the Most Sugar?

Sugar me konse fal khaye | Fruits Good For Diabetics in Hindi

10 Lesser Known Reasons for Your Hair Falling Out!!


Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/fal-khane-ka-sahi-smaya/

Find Me on the Other Social Media Platforms::

Earn 15 LBCs for FREE... YES for FREE...
HealthDear Youtube; Information tied to Health
HealthDear LearnTogether; Learn English & Hindi
HealthDear LearnTogether FaceBook Page



0
0
0.000
0 comments